1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग ने जताई संभावना, कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने जताई संभावना, कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 03:53 pm IST

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया, जो शनिवार की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस कम है। 

kashmir Snowfall- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर। कश्मीर में अगले दो दिनों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कल रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया, जो शनिवार की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का पारा शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कल की तुलना में करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे था।

कश्मीर घाटी के द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। कश्मीर में 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ चल रहा है। इन 40 दिनों में काफी सर्दी पड़ती है और बर्फबारी की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई थी और यह 31 जनवरी को खत्म होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत