
क्यूबा (Cuba): क्यूबा में फेसबुक पर काफी हद तक पाबंदी है, हालांकि सिर्फ चंद सीमित लोगों तक ही इसकी पहुंच है। इन लोगों में राजनेता, कुछ पत्रकार और मेडिकल स्टूडेंट शामिल हैं। इस देश में इंटरनेट की पहुंच सिर्फ इंटरनेट कैफे तक ही सीमित है। लेकिन इंटरनेट कैफे पर नेट यूज करना यहां इतना महंगा है कि आप इसके इस्तेमाल के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि आपको इसके लिए यहां पर 6 से 10 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे देने होते हैं जबकि यहां के लोगों की औसत आय ही 20 डॉलर है। इसलिए यहां पर इंटरनेट का इस्तेमाल न के बराबर ही होता है।
ईरान: ईरान में भी फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर पाबंदी है। साल 2009 में हुए विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही यह पाबंदी जारी है।
वियतनाम: यहां की सरकार ने याहू, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट से उन ब्लॉगर्स की जानकारियां मांग रखी हैं जो उनके मंच का इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने एक विशेष एजेंसी सिर्फ इसलिए बना रखी है जो संवेदनशील और ऐसे सामग्री को जाने से रोकेगी जिससे सरकार को नुकसान पहुंच सकता है।
पाकिस्तान: पाकिस्तान ने साल 2009 में यूट्यूब पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहां की सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया था क्योंकि यूट्यूब ने एक विवादास्पद वीडियो को हटाने से इनकार कर दिया था।