1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, किसी से डरती नहीं हूं: सोनिया गांधी

मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, किसी से डरती नहीं हूं: सोनिया गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 01:34 pm IST

संसद में कांग्रेस पार्टी की रणनीति समिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से कहा, मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं। मैं किसी से डरती नहीं हूंं। मैं परेशान नहीं हूं।

gandhi- India TV Hindi
gandhi

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले के मद्देनजर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विरासत का हवाला देते हुए आक्रामक मूड में नजर आ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा, मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं। मैं किसी से डरती नहीं हूं। संसद में कांग्रेस पार्टी की रणनीति समिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से कहा, मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं। मैं किसी से डरती नहीं हूंं। मैं परेशान नहीं हूं।

उनसे संवाददाताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में उनके खिलाफ दिल्ली की एक अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने की अपील को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नामंजूर किए जाने को लेकर सवाल किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी और अन्य की इस मामले में आज भर के लिए पेशी से छूट संबंधी याचिका को स्वीकार कर लिया था। अदालत ने हालांकि उन्हें 19 दिसंबर को निजी रूप से पेश होने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत