1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ा, 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना

दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ा, 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2021 07:13 am IST,  Updated : May 28, 2021 07:13 am IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ गया है एवं केरल में 31 मई तक इसके पहुंचने के आसार हैं।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून...- India TV Hindi
दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ा, 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना  Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ गया है एवं केरल में 31 मई तक इसके पहुंचने के आसार हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पिछले दो सप्ताह में चक्रवाती तूफान ताउते और यास आए। इन दोनों तूफानों की वजह से देश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है।’’

उसने कहा, ‘‘केरल में 31 मई के आसपास दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।’’ केरल में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत