1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमले का दिल्ली कनेक्‍शन? स्पेशल सेल ने जैश के आतंकी सज्जाद को किया गिरफ्तार

पुलवामा हमले का दिल्ली कनेक्‍शन? स्पेशल सेल ने जैश के आतंकी सज्जाद को किया गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 11:38 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 02:47 pm IST

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सज्जाद है और वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है।

Jaish- India TV Hindi
Jaish

दिल्‍ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सज्‍जाद है और वह जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्‍जाद को कल रात दिल्‍ली के लाजपत राय मार्केट के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सज्‍जाद जैश ए मोहम्‍मद का एरिया कमांडर है। 

सूत्रों के मुताबिक सज्‍जाद के तार पुलवामा हमले के मास्‍टरमाइंड से जुड़े हो सकते हैं। सज्‍जाद को पुलवामा अटैक के मास्‍टरमाइंड मुदस्‍सिर का करीबी बताया जा रहा है। मुदस्सिर को इसी महीने सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। पुलवामा अटैक से पहले सज्‍जाद दिल्‍ली आया था। मुदस्सिर ने सज्‍जाद को दिल्‍ली में स्‍लीपर सेल स्‍थापित करने की जिम्‍मेदारी दी थी। फिलहाल पुलिस सज्‍जाद से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत