गोरखपुर (उप्र): दिवाली के छठे दिन होने वाली छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने छपरा से टाटानगर के बीच और पटना-सिकंदराबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है।
इन गाड़ियों की संरचना में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इस निर्णय के तहत 08103 छपरा-टाटानगर विशेष गाड़ी 15 नवंबर दिन रविवार को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सोनपुर, दूसरे दिन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, जयचंदी पहाड़, अनारा, पुरुलिया, चांडिल स्टेशनों पर रुकते हुए टाटानगर 15.40 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में 08104 टाटानगर-छपरा विशेष गाड़ी 15 नवंबर को टाटानगर से 5.05 बजे प्रस्थान कर चांडिल, पुरुलिया, अनारा, जयचंदी पहाड़ा, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा 21 बजे पहुंचेगी।
छठ के मद्देनजर पटना-सिकंदराबाद के लिए विशेष ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 02791 सिकंदराबाद-पटना विशेष गाड़ी 6 नवंबर शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट से 23.47 बजे, दूसरे दिन रामागुंडम से 00.50 बजे, बल्हारशाह से 3.40 बजे, नागपुर से 7.10 बजे, इटारसी से 12.30 बजे, जबलपुर से 15.35 बजे, सतना से 18.20 बजे, मानिकपुर से 20.32 बजे, इलाहाबाद से 23.10 बजे, तीसरे दिन वाराणसी से 2.10 बजे तथा मुगलसराय से 3.20 बजे छूटकर पटना 08.05 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 02792 पटना-सिकंदराबाद विशेष गाड़ी 9 नवंबर सोमवार को पटना से 9.30 बजे प्रस्थान कर मुगलसराय से 13.45 बजे, वाराणसी से 14.45 बजे, इलाहाबाद से 18.55 बजे, मानिकपुर से 20.40 बजे, सतना से 22.40 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.05 बजे, इटारसी से 05 बजे, नागपुर से 10.05 बजे, बल्हारशाह से 15.50 बजे तथा काजीपेट से 17.15 बजे छूटकर सिकंदराबाद 19.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
यादव ने बताया कि 02793 सिकंदराबाद-पटना सुविधा विशेष गाड़ी 13 नवंबर शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट से 23.47 बजे, दूसरे दिन रामागुंडम से 00.50 बजे, बल्हारशाह से 3.40 बजे, नागपुर से 7.10 बजे, इटारसी से 12.30 बजे, जबलपुर से 15.35 बजे, सतना से 18.20 बजे, मानिकपुर से 20.32 बजे, इलाहाबाद से 23.10 बजे, तीसरे दिन वाराणसी से 02.10 बजे तथा मुगलसराय से 03.20 बजे छूटकर पटना 8.05 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में 02794 पटना-सिकंदराबाद सुविधा विशेष गाड़ी 19 नवंबर गुरुवार को पटना से 17.30 बजे प्रस्थान कर मुगलसराय से 21.40 बजे, वाराणसी से 22.45 बजे, दूसरे दिन इलाहाबाद से 2.40 बजे, मानिकपुर से 4.42 बजे, सतना से 6.05 बजे, जबलपुर से 9.10 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, नागपुर से 18.40 बजे, बल्हारशाह से 22.50 बजे, तीसरे दिन रामागुंडम से 00.50 बजे तथा काजीपेट से 2.22 बजे छूटकर सिकंदराबाद 4.35 बजे पहुंचेगी।