1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में निधन

आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में निधन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jul 12, 2018 11:47 am IST

साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मिशन की एक सदस्य ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया।

Spiritual leader Dada Vaswani passes away at the age of 99- India TV Hindi
Spiritual leader Dada Vaswani passes away at the age of 99

पुणे: साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मिशन की एक सदस्य ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया। मिशन की सदस्य ने कहा , “ उन्हें पिछले दिनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। ” उन्होंने बताया कि वासवानी का आज सुबह मिशन के परिसर में निधन हो गया। (महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी: पीएम मोदी )

सदस्य ने बताया कि अगले महीने वासवानी का 100 वां जन्मदिन मनाया जाना था जिसके लिए मिशन बड़े समारोह की योजना बना रहा था। दो अगस्त 1918 को पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में जन्मे दादा वासवानी पुणे के एक एनजीओ - साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। यह संस्था सामाजिक और दान - पुण्य संबंधी कार्य करती है।

वासवानी के 99 वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया था। इस साल मई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनके मिशन पहुंचे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अक्सर मिशन आते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत