1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस अधिकारी लापता, हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़ने की खबर

जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस अधिकारी लापता, हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़ने की खबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 12:50 pm IST

बताया जा रहा है कि लापता होने के दौरान एसपीओ के पास एके 47 राइफल भी थी। न तो अभी एसपीओ के बारे में पता चला है और न ही राइफल बरामद हुई है। फिलहाल जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस एसपीओ की तलाश करने में जुटी है।

जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस अधिकारी लापता, हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़ने की खबर- India TV Hindi
जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस अधिकारी लापता, हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़ने की खबर

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवाजा जिले में विशेष पुलिस बल (एसपीओ) का एक अधिकारी एके47 के साथ लापता है। अधिकारी को ढूंढ़ने के लिए बुधवार को खोज अभियान शुरू किया गया है। एसपीओ इरफान अहमद डार मंगलवार से पांपोर पुलिस थाने से लापता हैं।

बताया जा रहा है कि लापता होने के दौरान एसपीओ के पास एके 47 राइफल भी थी। न तो अभी एसपीओ के बारे में पता चला है और न ही राइफल बरामद हुई है। फिलहाल जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस एसपीओ की तलाश करने में जुटी है। इस बीच हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने दावा किया है कि फरार एसपीओ इरफान अहमद डार उसके साथ जुड़ गया है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी कुलगाम जिसे से दो पुलिस अधिकारियों के गायब होने की सूचना मिली थी। गुल मो‍हम्‍मद राही और गुलाम मोइउद्दीन नाम के दोनों अधिकारियों के पास उनकी सर्विस राइफल थीं। इन दोनों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत