1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्री श्री रविशंकर का वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

श्री श्री रविशंकर का वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2016 11:11 am IST,  Updated : Mar 11, 2016 11:11 am IST

श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित होने वाला विश्व सांस्कृतिक समारोह का आगाज आज से होगा। यह समारोह आज से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे 'वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल' का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम

art of living- India TV Hindi
art of living

नई दिल्ली: श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से आयोजित होने वाला विश्व सांस्कृतिक समारोह का आगाज आज से होगा। यह समारोह आज से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे 'वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल' का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में 35 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

यमुना नदी के किनारे होने वाले विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी गई है। 1000 एकड़ जमीन पर आयोजित यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग की 35वीं सालगिरह पर आयोजित किया जा रहा है। 7 एकड़ जमीन में सिर्फ स्टेज का निर्माण किया गया है यहां 35 हजार कलाकार परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के नेता और VVIP भी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान योगशालाएं होंगी, साथ ही संस्कृत विद्वान शांति-प्रार्थना करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों की असली पहचान संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम ही होते हैं ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कालाकरों की भी पूरी फौज आ चुकी है।

हालांकि NGT द्वारा लगाए गए 5 करोड़ रुपये जुर्माने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। गौर हो कि शुक्रवार यानी आज जुर्माना भरने का आखिरी दिन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत