1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: देश में हर मिनट आ रहे हैं 10 नए केस, हर घंटे हो रहीं हैं 18 से ज्यादा मौतें

Coronavirus: देश में हर मिनट आ रहे हैं 10 नए केस, हर घंटे हो रहीं हैं 18 से ज्यादा मौतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2020 09:38 am IST,  Updated : Jun 22, 2020 09:48 am IST

हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस से 9440 लोग ठीक हुए हैं।

Sharp rise in Coronavirus cases in India- India TV Hindi
Sharp rise in Coronavirus cases in India Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और रोजाना अब कई हजार मामले सामने आ रहे हैं साथ में यह वायरस रोजाना सैंकड़ों लोगों की मौत का कारण भी बन रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 14821 नए मामले सामने आए हैं, यानि हर मिनट देश में 10.29 नए केस सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में सामने आए 14821 नए कोरोना वायरस मामलों के बाद अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 425282 हो गया है।

कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी देश में लगातार बढ़ रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से देश में 445 लोगों की जान गई है, यानि हर घंटे यह वायरस देश में 18.54 लोगों की मौत का कारण बन रहा है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु की दर 3 प्रतिशत के ऊपर पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर हुई 445 लोगों की मौत के बाद अब देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13699 हो चुकी है।

हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस से 9440 लोग ठीक हुए हैं। इन मामलों के साथ देश में अब कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 237755 हो गया है। देश में अब कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 55 प्रतिशत के पार हो गया है। अबतक ठीक हुए मामलों के बाद देश में मौजूदा समय में कोरोना वायरस के 174387 एक्टिव केस हैं।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 22nd
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 22nd
 

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा 90.46 लाख को पार कर गया है और 4.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 48.38 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर लगभग 23.56 लाख केस सामने आ चुके हैं और 1.22 लाख लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 10.86 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 50 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 5.84 लाख केस सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत