1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Coronavirus Cases: 24 घंटे में मिले 9987 नए केस, 331 लोगों की मौत

India Coronavirus Cases: 24 घंटे में मिले 9987 नए केस, 331 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 09:37 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 09:51 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज 09 जून (सोमवार) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 266598 केस सामने आए हैं। इनमें 129917 ऐक्टिव केस हैं जबकि 129214 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं वहीं अबतक कुल 7466 लोगों की मौत हो चुकी है।

 State wise coronavirus cases deaths and cured cases in...- India TV Hindi
 State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 9th Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2.66 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 9,987 मामले सामने आए हैं और अब कुल मामलों का आंकड़ा 266598 हो गया है।। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 9,987 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

देश में कोरोना वायरस के नए मामले ही नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि कोरोना वायरस की वजह से जान गांवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 331 लोगों की जान भी गई है और देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 7466 हो गया है। देश में डेथ रेट करीब 2.5 प्रतिशत है।

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं, महाराष्ट्र में अबतक 3169 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1280 लोगों की जान गई है। हालांकि, देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश के कुल 266598 कोरोना वायरस मामलों में 129214 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट करीब 48 प्रतिशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत