1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: कुल मामले बढ़कर 2902, 183 ठीक हुए, 68 की मृत्यु

Coronavirus Cases in India: कुल मामले बढ़कर 2902, 183 ठीक हुए, 68 की मृत्यु

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 10:36 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 01:24 pm IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, तमिलनाडू और दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अबतक कुल 423 मामले बताए हैं जबकि तमिलनाडू में 411 और दिल्ली में 386 मामले बताए जा रहे हैं

State wise Coronavirus cases in India till April 4th morning- India TV Hindi
State wise Coronavirus cases in India till April 4th morning Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के कुल कोरोना वायरस मामले बढ़कर 2902 हो गए हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार शाम तक 2547 का आंकड़ा जारी किया था लेकिन 12 घंटे में देशभर में 355 मामले बढ़ गए हैं जिस वजह से शनिवार सुबह का आंकड़ा 2902 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के कुल 2902 कोरोना वायरस मामलों में 183 केस ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, हालांकि 68 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान भी गंवा चुके हैं, एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, तमिलनाडू और दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अबतक कुल 423 मामले बताए हैं जबकि तमिलनाडू में 411 और दिल्ली में 386 मामले बताए जा रहे हैं। हालांकि इन राज्यों की तरफ से जो आंकड़े जारी हुए हैं वे आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं।

इन राज्यों के अलाव जहां पर कोरोना के ज्यादा मामले हैं उनमें केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान हैं। देश में कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, केरल और हरियाणा के केस हैं। महाराष्ट्र में ही कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत