1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 9152, लेकिन 857 लोग ठीक भी हुए

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 9152, लेकिन 857 लोग ठीक भी हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 08:25 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 10:16 am IST

पिछले 12 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में 700 से ज्यादा का इजाफा हुआ है, रविवार शाम तक देश में कुल 8447 कोरोना वायरस मामले थे।

Statewise coronavirus cases in India till April 13th morning inculding deaths and cured - India TV Hindi
Statewise coronavirus cases in India till April 13th morning inculding deaths and cured  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश में कोरोना वयारस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक देशभर में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 9152 हो गई है। इन मामलों में 308 केस ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हालांकि 857 मामलों में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हुआ है। पिछले 12 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में 700 से ज्यादा का इजाफा हुआ है, रविवार शाम तक देश में कुल 8447 कोरोना वायरस मामले थे। 

देश के तीन राज्य ऐसे हैं जहां पर पूरे देश में सामने आए कुल कोरोना वायरस मामलों के 46 प्रतिशत से ज्यादा केस आए हैं। ये तीन राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनााडू, अकेले महाराष्ट्र में ही देश के कुल कोरोना वायरस मामलों के 21 प्रतिशत से ज्यादा केस हैं। महाराष्ट्र में अबतक कुल 1986 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में 1154 मामले और तमिलनाडू में 1075 मामले सामने आए हैं। 

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 308 लोगों की जान जा चुकी है, सबसे ज्यादा 149 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 25 और दिल्ली में 24 लोगों की जान गई है। 

हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पूरे देशभर में 857 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में अबतक 217 लोग ठीक हो चुके हैं, इसके बाद केरल में 179, तमिलनाडू में 50, तेलंगाना में 43, उत्तर प्रदेश में 46, कर्नाटक में 57 और गुजरात में 44 लोग ठीक हो चुके हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत