1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंसानियत फिर शर्मसार, सौतेले पिता ने बेटी से 4 साल तक किया रेप

इंसानियत फिर शर्मसार, सौतेले पिता ने बेटी से 4 साल तक किया रेप

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 12:33 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 12:33 pm IST

नाल्लासोपरा में एक सौतेला पिता एक किशोरी से 4 साल तक कथित तौर पर बलात्कार करता रहा। पुलिस ने आज बताया कि यह जघन्य अपराध तब सामने आया जब 18 वर्षीय पीडि़ता ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

rape- India TV Hindi
rape

पालघर: यहां के नाल्लासोपरा में एक सौतेला पिता एक किशोरी से 4 साल तक कथित तौर पर बलात्कार करता रहा। पुलिस ने आज बताया कि यह जघन्य अपराध तब सामने आया जब 18 वर्षीय पीडि़ता ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी किशोरी का वर्ष 2012 से यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह जब भी घर में अकेली होती थी तब वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।

पुलिस ने कहा कि उसके सौतेले पिता ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद, तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है, जो फरार है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और POCSO कानून की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत