1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर हिंंसा के बाद गिरी गाज, एसएसपी, सीओ, स्‍याना चौकी इंचार्ज हटेे, हत्या का आरोपी 'फौजी' गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंंसा के बाद गिरी गाज, एसएसपी, सीओ, स्‍याना चौकी इंचार्ज हटेे, हत्या का आरोपी 'फौजी' गिरफ्तार

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2018 07:46 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 12:03 pm IST

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में STF ने आरोपी 'फौजी' को गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर हिंसा में...- India TV Hindi
बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में STF ने आरोपी 'फौजी' को गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर हिंसा के बाद बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। बुलंदशहर के एसएसपी केबी सिंह को हटा दिया गया है। उन्‍हें डीजीपी मुख्यालय अटैच किया गया है। प्रभाकर चौधरी बुलंदशहर के नए एसएसपी बनाए गए हैं।  इस बीच स्याना थाने के अंतर्गत आने वाले सीओ सत्य प्रकाश शर्मा और चौकी इंचार्ज चिंगरावटी सुरेश कुमार को हटा दिया गया है। सीओ सत्य प्रकाश शर्मा का तबादला पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज मुरादाबाद किया गया है। चौकी इंचार्ज चिंगरावटी सुरेश कुमार को ललितपुर भेजा गया है। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद उत्‍तर प्रदेश सरकार ने तुरंत हुई कार्यवाही करते हुए दोनों को हटा दिया है। वहीं इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में STF ने आरोपी जीतू फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जीतू की तलाश में एक टीम जम्मू-कश्मीर गई थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। जिसके बाद आरोपी फौजी से STF ने रातभर पूछताछ की। 

फौजी की गिरफ्तारी के बाद अब हथियार की तलाश 

आरोपी फौजी की गिरफ्तारी के बाद अब STF का पूरा ध्यान हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को तलाशने में होगा। बता दें कि आरोपी फौजी को सुबोध कुमार की हत्या के मामले में उस वीडियो के जरिए चिन्हित किया था, जिसमें उनका शव कार से लटका हुआ दिखाई दे रहा था और मौके पर भीड़ इधर-उधार भाग रही थी।

अब तक दस लोग गिरफ्तार 

आरोपी फौजी को मिलाकर हत्या और हिंसा फैलाने के मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी कई गिरफ्तारियां और होने की उम्मीद है। क्योंकि, मामले की कई गुत्थियां अभी सुलझनी बाकी हैं। बता दें कि बुलंदशहर बीते सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में स्याना थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत