नई दिल्ली: अपने आप को देवी बताने वाली राधे मां के मॉर्डन अवतार के बाद अब उनका ऐसा स्टिंग सामने आया है जो और भी ज्यादा रंगीन है। दरअसल विश्व हिंदू परिषद की फगवाड़ा शाखा के पूर्व अध्यक्ष ने एक स्टिंग जारी किया है, जिसमें राधे मां का बिल्कुल नया चेहरा दिखता है। (वीडियो)
राधे मां पैसे देकर विरोधियों को खरीदने की कोशिश करती हैं। राधे मां धमकियां देती हैं। और जब बात नहीं बनती तो वो प्यार का जाल भी फेंकती हैं।
राधे मां की ये नई तस्वीरें राधे मां के रहस्य को और गहरा कर रही हैं। आखिर राधे मां की हकीकत क्या है? वो देवी हैं या फिर एक आम युवती जिसने भ्रम का जाल फैलाकर लोगों को अपने जाल में फंसा लिया है? सुरिंदर मित्तल के फोन पर दर्ज राधे मां के ये बोल आपके इन सवालों का जवाब दे सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सुरिंदर मित्तल और राधे मां के बीच फोन पर हुई पूरी बातचीत............