1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एएमयू में छात्र की हत्‍या,छात्रों में आक्रोश

एएमयू में छात्र की हत्‍या,छात्रों में आक्रोश

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2015 08:51 pm IST,  Updated : Sep 20, 2015 08:51 pm IST

अलीगढ: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र की कल शाम कथित हत्या कर दिये जाने के बाद छात्रों में पैदा हुए आक्रोश का असर आज भी विश्वविद्यालय परिसर में महसूस किया गया। विश्वविद्यालय के रसायन

एएमयू में छात्र की...- India TV Hindi
एएमयू में छात्र की हत्‍या,छात्रों में आक्रोश

अलीगढ: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र की कल शाम कथित हत्या कर दिये जाने के बाद छात्रों में पैदा हुए आक्रोश का असर आज भी विश्वविद्यालय परिसर में महसूस किया गया। विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के सामने मुख्य सड़क पर कल शाम मोटर साइकिल सवार तीन हमलावरों ने सामाजिक कार्य विषय में स्नातक तृतीय वर्ष के एक छात्र आलमगीर को गोली मार दी। उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गयी। 

आलमगीर की हत्या की खबर फैलते ही आक्रोशित छात्रों ने मेडिकल कालेज के आपातकालीन सेवा विभाग में कई घंटों तक आवाजाही जाम कर दी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने पर रेहान आजमी शादाब और मुनीर नाम के तीन व्यक्तियों के विरूद्व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल :अवकाश प्राप्त: जमीरूद्दीन शाह ने आज जारी एक बयान में कहा, कुछ शरारती तत्व जानबूझकर विश्वविद्यालय परिसर का माहौल बिगाडने की कोशिश में हैं। आज सोशल मीडिया के जरिए मेरे आवास के सामने दोपहर बाद  गायबाना (शव के बिना )नमाज -ए -जनाजा  के आयोजन का एलान कर दिया गया था। जाहिर है ऐसा भावनाओं को भड़काने के लिए किया गया था मगर किसी तरह से शरारती तत्वों की कोशिश नाकामयाब कर दी गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत