1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कितने बजे होगी पीएम मोदी की स्पीच, जानें कब और कहां देखें Live Streame

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कितने बजे होगी पीएम मोदी की स्पीच, जानें कब और कहां देखें Live Streame

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 15, 2026 07:09 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 07:09 am IST

लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी देश के युवाओं को नया विजन दे सकते हैं। राष्ट्र के प्रति उनका संबोधन सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। इंडिया टीवी के चैनल और यूट्यूब पर आप पूरा संबोधन सुन सकते हैं।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : INDIA TV

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहरायेंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति जेन-Z को नया विजन दे सकते हैं। लाल किले पर समाज के अलग अलग वर्ग के 5 हजार विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी का राष्ट्र के प्रति संबोधन सुबह 7.30 बजे शुरू होगा।

प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराएंगे, जिसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। झंडा फहराते ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर फूलों की बारिश करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। भाषण के अंत में करीब 2500 एनसीसी कैडेट और माई भारत के वालंटियर वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गाएंगे। पीएम के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट और ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवक फिर से ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे।  पहली बार, लाल किले में आयोजित समारोह के दौरान 'वंदे मातरम' गाया जाएगा।

कहां देख सकते हैं पीएम मोदी की स्पीच?

दूरदर्शन के सभी चैनलों में स्वतंत्रता दिवस की पूरी कवरेज होगी। आप दूरदर्शन के अलग-अलग चैनलों में अपनी मनपसंद भाषा में पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसमें पीएम मोदी की स्पीच भी शामिल है। वहीं, इंडिया टीवी के चैनल, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी की स्पीच देखी जा सकती है। इंडिया टीवी की वेबसाइट पर भी आप हिंदी और अंग्रेजी में स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

सोशल मीडिया में कहां देखें स्पीच

सोशल मीडिया पर पीआईबी इंडिया पीएम मोदी की स्पीच का सीधा प्रसारण करेगा। आप पीआईबी के एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरी स्पीच देख-सुन सकते हैं। इंडिया टीवी के सभी प्लेटफॉर्म पर यह स्पीच देखी-सुनी जा सकती है।

पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।"

यह भी पढ़ें-

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी लाल किले से देंगे संदेश, जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास

78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, जवानों के साहस को सलाम; 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत