1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलने पर छात्रों की कथित पिटाई

‘भारत माता की जय’ नहीं बोलने पर छात्रों की कथित पिटाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2016 10:27 am IST,  Updated : Mar 30, 2016 10:27 am IST

'भारत माता की जय' बोलने पर देश में उठा सियासी भूचाल अभी थमा ही था कि दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बेगमपुरा क्षेत्र में तीन छात्रों को कुछ लोगों ने इसलिए मारा क्योंकि उन्होंने 'भारत माता की जय' कहने से इनकार क

bharat mata- India TV Hindi
bharat mata

नई दिल्ली: 'भारत माता की जय' बोलने पर देश में उठा सियासी भूचाल अभी थमा ही था कि दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बेगमपुरा क्षेत्र में तीन छात्रों को कुछ लोगों ने इसलिए मारा क्योंकि उन्होंने 'भारत माता की जय' कहने से इनकार कर दिया था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दिलकश, अजमल और नईम तीनों मदरसे में पढ़ते हैं। वो एक दिन पार्क में खेल रहे थे, तभी कुछ लोग आए और उनपर 'भारत माता की जय' कहने के लिए दबाव डाला। छात्रों ने जब 'भारत माता की जय' कहने से इनकार कर दिया, तो उनकी पिटाई कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों का आरोप है 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर कुछ लोगों ने उन्हें पीटा है। इस घटना में दिलकश की हाथ की हड्डी टूट गई है।

पुलिस के मुताबिक घटना 26 मार्च की है जब तीन लड़कों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और एक लड़ाई की शिकायत की थी। जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तब यह कहा गया था कि क्षेत्र में एक मदरसे के पास एक पार्क में 18 और 21 वर्ष की उम्र के बीच के तीन युवकों ने उन्हें कथित तौर पर पीटा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत