1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अध्यापक के ट्रांसफर की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, देखिए VIDEO

अध्यापक के ट्रांसफर की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, देखिए VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Aug 18, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 02:57 pm IST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ढीमरखेड़ा तहसील के तिलमन मिडिल स्कूल के छात्रों और अध्यापक का एक वीडिया सामने आया है।

अध्यापक के ट्रांसफर...- India TV Hindi
अध्यापक के ट्रांसफर की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ढीमरखेड़ा तहसील के तिलमन मिडिल स्कूल के छात्रों और अध्यापक का एक वीडिया सामने आया है। वीडियो में शिक्षक मंगलदीन पटेल और बच्चे रोते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, बच्चों को अपने शिक्षक से इतनी स्नेह है कि वह उनके ट्रांसफर की खबर सुनकर रो पड़े।

अपने छात्रों का अपने लिए इतना स्नेह देखर शिक्षक मंगलदीन पटेल भी खुद को रोने से नहीं रोक पाए। बच्चों को रोता देख मंगलदीन पटेल भी रोने लगे। वीडियो में बच्चे और मंगलदीन पटेल एक-दूसरे से लिपटकर रोते दिख रहे हैं। बता दें कि मंगलदीन पटेल का ट्रांसफर कटनी के एक स्कूल में किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत