1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की कार के दस्तावेज नहीं जांचने पर पुलिस अधिकारी निलंबित

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की कार के दस्तावेज नहीं जांचने पर पुलिस अधिकारी निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 10:19 pm IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने को लेकर रविवार को बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

Ashwini Choubey- India TV Hindi
Ashwini Choubey

पटना | केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने को लेकर रविवार को बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। पटना के पुलिस आयुक्त आनंद किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों को अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने पर सहायक उपनिरीक्षक(एएसआई) व कांस्टेबल को ड्यूटी से निलंबित कर दिया।

जिले के एक अधिकारी के अनुसार, किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों से उस वाहन की जांच करने को कहा था, जिसमें अरिजीत चौबे, उनकी पत्नी व मां यात्रा कर रही थीं। पुलिस ने वाहन को रोका, लेकिन दस्तावेज की जांच नहीं किया। किशोर ने एएसआई देवपाल पासवान व कांस्टेबल दिलीप चंद्र के निलंबन का आदेश दिया। किशोर खुद वाहन जांच मुहिम की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत