1. Hindi News
  2. बिहार
  3. न्‍यूज
  4. बिहार : भभुआ के स्कूल शौचालय में छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़केें की जाम और स्कूल में तोड़फोड़

बिहार : भभुआ के स्कूल शौचालय में छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़केें की जाम और स्कूल में तोड़फोड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2019 03:16 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 03:16 pm IST

बिहार के कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के शौचालय से एक छात्र का शव बरामद हुआ जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और जीटी रोड नंबर जाम कर दिया।

Student murdered in school toilets, angry people break into...- India TV Hindi
Student murdered in school toilets, angry people break into school, road jammed

बिहार के कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के शौचालय से एक छात्र का शव बरामद हुआ जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और जीटी रोड नंबर जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने मंगलवार को बताया कि मृतक छात्र का नाम आदित्य है जो कि कुदरा थाना अंतर्गत भटौली गांव निवासी मुन्ना राय के पुत्र थे । 

कुदरा में जीटी रोड के किनारे स्थित उक्त निजी स्कूल में कल छुट्टी होने पर वहां पढ़ रही आदित्य की बहन छाया उसे जब लेने उसके कक्षा पहुंची तो उसे कक्षा में नहीं पाया। उसका बस्ता डेस्क पर पडा़ था। आदित्य की बहन उसे तलाश करते जब शौचालय पहुंची तो उसके गले में रस्सी थी और वह वहां पडा़ था। आदित्य को लेकर स्कूल के शिक्षक एक स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों के उसे मृत घोषित कर दिया। 

वारदात की सूचना मिलते ही आदित्य के माता—पिता और पुलिस अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया । इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उक्त निजी स्कूल में तोडफोड की तथा जीटी रोड संख्या दो को करीब एक घंटे तक जाम रखा। दिलनवाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें बिहार