1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में 2 महीने बाद हो सकता है तख्तापलट, सुब्रमण्यम स्वामी ने की भविष्यवाणी

पाकिस्तान में 2 महीने बाद हो सकता है तख्तापलट, सुब्रमण्यम स्वामी ने की भविष्यवाणी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2019 11:24 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 11:24 am IST

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भविष्यवाणी की है कि 2 महीने बाद यानि नवंबर तक पाकिस्तान में तख्तापलट हो सकत है, पाकिस्तान की सेना इमरान खान के हाथ से सत्ता छीनकर अपने हाथ में ले सकती है।

subramanian swamy- India TV Hindi
subramanian swamy

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भविष्यवाणी की है कि 2 महीने बाद यानि नवंबर तक पाकिस्तान में तख्तापलट हो सकत है, पाकिस्तान की सेना इमरान खान के हाथ से सत्ता छीनकर अपने हाथ में ले सकती है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान में तख्तापलट को लेकर बयान दिया है। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा ‘’विदेश में मेरे एक मित्र ने बताया कि पाकिस्तान की सेना और आईएसआई प्लेबॉय और मूर्ख इमरान खान से बुरी तरह कटे हुए हैं, इस साल नवंबर में सेना वहां तख्तापलट कर सकती है, हालांकि इससे भारत को कोई लेना-देना नहीं क्योंकि हमारे लक्ष्य बिल्कुल साफ हैं।’’

गौरतलब है कि भारत द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में भारत के कदम के खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन पाकिस्तान की आवाज कोई नहीं सुन रहा, पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ब्लैकलिस्ट होने तक का खतरा बना हुआ है। पाकिस्तान की जनता इमरान खान पर भरोसा खो चुकी है और विपक्ष भी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर इमरान खान की नाकामी को लेकर हमलावर बना हुआ है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत