1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैप्टन का दिल उनके रुतबे से भी बड़ा, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान

कैप्टन का दिल उनके रुतबे से भी बड़ा, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 03:32 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 04:17 pm IST

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में कोई संकट नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का दिल उनके रुतबे से बहुत बड़ा है।

Sunil Jakhar, Ex-Punjab Congress chief - India TV Hindi
Sunil Jakhar, Ex-Punjab Congress chief  Image Source : ANI

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में कोई संकट नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का दिल उनके रुतबे से बहुत बड़ा है। पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने 2017 में दो तिहाई बहुमत देकर कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त किया था। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता और नेता की ये जिम्मेदारी है कि वो उस विश्वास को और मजबूत करे। नए PCC प्रधान के तौर पर नियुक्त सिद्धू साबह (नवजोत सिंह सिद्धू) को सम्मानित करने के लिए तृप्त बाजवा ने अपने घर पर चाय रखी थी। कुछ साथी इकट्ठे हुए। इसे किसी बैठक का दर्ज़ा न दिया जाए।

'कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंच पर बुलाने की खबर गलत' 

उधर कैप्टन अमरिंदर सिंह से सांसदों और विधायकों को लंच पर बुलाया है। 21 जुलाई को सीएम अमरिंदर ने विधायकों और सांसदों को लंच पर बुलाया। हालांकि, नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक न्योता नहीं भेजा गया है। हालांकि, कुछ देर बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि विधायकों, सांसदों को लंट पर बुलाने की खबर गलत है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसदों, विधायकों को लंच पर नहीं बुलाया है।

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अहम जिम्मेदारी के लिए सोनिया गांधी आभारी हूं। विश्वास जताने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का आभारी हूं। कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस के 18 सूत्रीय एजेंडे से लोगों को उनका हक मिलेगा। मेरा सफर अभी हुआ है। 

वहीं चंडीगढ़ में सोमवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा से उनके आवास पर मुलाकात की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत