1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Supermoon 2019: आसमान में दिखा सबसे बड़ा चांद!

Supermoon 2019: आसमान में दिखा सबसे बड़ा चांद!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 11:50 pm IST

भारत में सुपर स्नो मून दिखाई दिया। इस दौरान चांद की सुंदरता देखते ही बन रही थी। कुछ देर के लिए चांद धरती के करीब आ गया था, जिसकी वजह से रोज दिखने वाले चांद से आज (19 फरवरी) दिखने वाले चांद का आकार ज्यादा दिखाई दिया।

Super Snow Moon dazzles stargazers tonight- India TV Hindi
Super Snow Moon dazzles stargazers tonight

नई दिल्ली: भारत में सुपर स्नो मून दिखाई दिया। इस दौरान चांद की सुंदरता देखते ही बन रही थी। कुछ देर के लिए चांद धरती के करीब आ गया था, जिसकी वजह से रोज दिखने वाले चांद से आज (19 फरवरी) दिखने वाले चांद का आकार ज्यादा दिखाई दिया। जानकारी के लिए बता दे कि इस साल कुल 5 ग्रहण लगेंगे। आज के बाद यही सुपरमून पूर्णिमा की रात को यानि 21 मार्च को दिखाई देगा।

आज (मंगलवार की रात) माघ पूर्णिमा है। इसे हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। जल का कारक ग्रह चंद्रमा होता है। इसलिए चंद्रमा का दैविय प्रभाव बढ़ जाता है। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा की रात चंद्रमा अमृत वर्षा करता है। इस चंद्रमा के दर्शन मात्र से ही शरीर के रोग खत्म होते हैं। यही नहीं इससे मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत