1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी अयोध्या मध्यस्थता रिपोर्ट पर सुनवाई, आगे की कार्यवाही होगी तय

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी अयोध्या मध्यस्थता रिपोर्ट पर सुनवाई, आगे की कार्यवाही होगी तय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 12:09 am IST

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या मध्यस्थता रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। मंदिर विवाद पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच आम सहमति बनाने के लिए अयोध्या मध्यस्थता पैनल को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब पैनल ने एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट पेश की है।

Supreme Court to hear Ayodhya mediation report on Friday- India TV Hindi
Supreme Court to hear Ayodhya mediation report on Friday

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या मध्यस्थता रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। मंदिर विवाद पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच आम सहमति बनाने के लिए अयोध्या मध्यस्थता पैनल को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब पैनल ने एक सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट पेश की है।

Related Stories

रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपनी आगे की कार्यवाही तय करेगा। पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि उसे तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल की एक रिपोर्ट मिली है, जिसकी अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफ. एम. आई. कलीफुल्ला कर रहे हैं। पैनल के अन्य दो सदस्य आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू हैं।

अदालत ने फिलहाल रिपोर्ट की विषयवस्तु के प्रकाशन पर रोक लगा दी है, क्योंकि पैनल महीने के अंत तक मध्यस्थता प्रक्रिया जारी रखेगा। शीर्ष अदालत ने आठ मार्च को आम सहमति के जरिए अयोध्या मसले को हल करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत