नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत को एक ई-मेल के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट को पिछले हफ्ते ही ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। इस मेल के बाद से ही कोर्ट परिसर और उसके आस पास चौकसी को बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपक मिश्रा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। यह धमकी उन्हें इसलिए दी गई थी क्योंकि उन्होंने साल 1993 के मुंबई ब्लास्ट धमाकों पर फैसला सुनाने वाली पीठ के सदस्य थे। आपको बता दें कि उनकी अगुवाई वाली बेंच ने 30 जुलाई को याकूब की फांसी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि कि जस्टिस मिश्रा के घर के पिछले हिस्से में गार्ड को मिली थी इस उनका नाम लेते हुए लिखा था, 'आपको मिल रही सुरक्षा के बावजूद हम आपको खत्म कर देंगे।'