1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मद्रास HC की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग की याचिका पर फैसला सुरक्षित, SC ने कही महत्वपूर्ण बात

मद्रास HC की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग की याचिका पर फैसला सुरक्षित, SC ने कही महत्वपूर्ण बात

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2021 12:51 pm IST,  Updated : May 03, 2021 12:51 pm IST

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय लोकतंत्र के महत्त्वपूर्म स्तंभ हैं, इसलिए वह उनका मनोबल नहीं गिराना चाहती है।

Supreme Court on Election Commission's plea against Madras High Court remarks मद्रास उच्च न्यायालय क- India TV Hindi
मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के खिलाफ दायर चुनाव आयोग की याचिका पर फैसला सुरक्षित Image Source : ANI

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने और उनपर हत्या के आरोपों में मुकदमा चलाने जैसी मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग की याचिका पर अपना फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय लोकतंत्र के महत्त्वपूर्म स्तंभ हैं, इसलिए वह उनका मनोबल नहीं गिराना चाहती है। साथ ही न्यायालय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय की तरफ से की गई आलोचनात्मक टिप्पणियां अक्सर बार और पीठ के बीच होने वाले मुक्त संवाद में होती हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलाए जाने जैसी आलोचनात्मक टिप्पणियों के खिलाफ दायर उसकी याचिका पर “शीघ्र” अपना आदेश सुनाएगी। निर्वाचन आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की आलोचनात्मक टिप्पणियों के खिलाफ शनिवार को शीर्ष अदालत का रुख किया था जिनमें उसे देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। आयोग ने इन टिप्पणियों को “अनावश्यक और अपमानजनक” बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत