1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप' के सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

'आप' के सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2015 01:55 pm IST,  Updated : May 14, 2015 03:11 pm IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को झटका देते हुए मीडिया के खिलाफ केस दायर करने वाले सर्कुलर पर लगाई रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार ने 6 मई को सर्कुलर जारी कर कहा

'आप' के सर्कुलर पर...- India TV Hindi
'आप' के सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को झटका देते हुए मीडिया के खिलाफ केस दायर करने वाले सर्कुलर पर लगाई रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार ने 6 मई को सर्कुलर जारी कर कहा था कि सरकार की बदनामी करने वाली खबर चलाने वाले मीडिया संगठनों के खिलाफ केस दायर किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमों को खुद भी इस आधार पर चुनौती दी है कि यह उनके बोलने की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

जजों ने कहा, "आप दोनों काम एक साथ नहीं कर सकते... एक तरफ आप मानहानि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएं, और दूसरी तरफ खुद ही मीडिया के खिलाफ कार्रवाई भी करें..."

दिल्ली सरकार ने विवादित सर्कुलर पर दलील दी थी कि ऐसी खबरें जानबूझकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए की चलाई जाती हैं।

सीएम केजरीवाल ने उन मीडिया संगठनों पर केस दर्ज करने की रणनीति बनाई थी जो उनके और उनकी सरकार के खिलाफ खबरें चलाएंगे।

सरकार बनने के बाद से ही मीडिया लगातार केजरीवाल के निशाने पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत