1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में ही रहेंगे आसाराम, उच्‍चतम न्यायालय ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानत याचिका खारिज की

जेल में ही रहेंगे आसाराम, उच्‍चतम न्यायालय ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानत याचिका खारिज की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 01:00 pm IST

उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम की जमानत याचिका सोमवार को खरिज कर दी।

asaram- India TV Hindi
asaram

नयी दिल्ली। यौन उत्‍पीड़न के मामले में हिरासत में चल रहे आसाराम को आज फिर झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम की जमानत याचिका सोमवार को खरिज कर दी। 

गुजरात सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया कि इस मामले की सुनवाई चल रही है और अब भी 210 गवाहों के साथ जिरह होनी है। 

याचिका खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि निचली अदालत सुनवाई जारी रखेगी और आसाराम की याचिका खारिज करते हुए गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा कही गई

बातों से प्रभावित नहीं होगी। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसराम और उनके बेटे नारायण साई के खिलाफ बलात्कार करने और बंधक बनाकर रखने की शिकायत दर्ज करायी थी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत