1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मायावती को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मूर्तियों पर खर्च हुआ जनता का पैसा लौटाना होगा

मायावती को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मूर्तियों पर खर्च हुआ जनता का पैसा लौटाना होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2019 12:01 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 12:58 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने मायावती के कार्यकाल के दौरान लगी मूर्तियों से जुड़े एक मामले में कहा है कि अंबेडकर पार्क में लगी मायावती और हाथियों की मूर्तियों का खर्च खुद मायावती को ही उठाना होगा।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके संभावित विचार में लखनऊ और नोएडा में अपनी तथा बसपा के चुनाव चिह्न हाथी की मूर्तियां बनवाने पर खर्च किया गया सारा सरकारी धन मायावती को लौटाना होगा। न्यायालय एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक धन का प्रयोग अपनी मूर्तियां बनवाने और राजनीतिक दल का प्रचार करने के लिए नहीं किया जा सकता। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, ‘‘हमारे संभावित विचार में मायावती को अपनी और चुनाव चिह्न की मूर्तियां बनवाने पर खर्च हुआ सार्वजनिक धन सरकारी खजाने में वापस जमा करना होगा।’’ 

पीठ ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख तय की है। पीठ ने यह स्पष्ट किया कि यह अभी संभावित विचार है क्योंकि मामले की सुनवाई में कुछ वक्त लगेगा। पीठ ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई दो अप्रैल को होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत