1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से पीएम मोदी भी स्तब्ध, बोले- एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से पीएम मोदी भी स्तब्ध, बोले- एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 05:10 pm IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

PM Modi- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से पीएम मोदी भी स्तब्ध Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार performances को पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी। 

फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान-  राजनाथ

देश के रक्षा मंत्री ने सुशांत की मौत को फिल्मजगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है।  उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है।ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत