1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-अमेरिका वार्ता की सहअध्यक्षता करेंगे सुषमा और जॉन केरी

भारत-अमेरिका वार्ता की सहअध्यक्षता करेंगे सुषमा और जॉन केरी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2016 10:23 am IST,  Updated : Aug 30, 2016 10:23 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी मंगलवार को दूसरे भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Sushma Swaraj and John Kerry- India TV Hindi
Sushma Swaraj and John Kerry

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी मंगलवार को दूसरे भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान पिछली बार बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी और सहयोग के नए क्षेत्रों का चुनाव किया जाएगा।

वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके समकक्ष पेनी प्रिजकर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। ये दोनों ही भारत-अमेरिकी सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे।

इस फोरम में टाटा संस के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री और हनीवेल समूह के प्रमुख डेव कोटे सह-अध्यक्ष होंगे। इस वार्ता को दोनों देशों के लिए सर्वाधिक व्यापक तंत्र बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि सहअध्यक्षों का दोनों पक्षों के उच्चस्तरीय, अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में भारत, अमेरिका संबंधों को रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के जरिए बढ़ाने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत