1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के रमजान को मां से मिलाना चाहते हैं: सुषमा

पाकिस्तान के रमजान को मां से मिलाना चाहते हैं: सुषमा

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2015 11:13 pm IST,  Updated : Nov 22, 2015 11:13 pm IST

भोपाल: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक आश्रम में रह रहे पाकिस्तान निवासी रमजान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि

पाकिस्तान के रमजान को...- India TV Hindi
पाकिस्तान के रमजान को मां से मिलाना चाहते हैं: सुषमा

भोपाल: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक आश्रम में रह रहे पाकिस्तान निवासी रमजान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि रमजान का अपनी मां से मिलन हो जाए।

सुषमा ने अपने आवास पर रमजान से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "भारत चाहता है कि रमजान की कराची में उसकी मां से मुलाकात हो जाए। इसके लिए पाकिस्तान को स्वीकार करना होगा कि रमजान उसका नागरिक है। दस्तावेज नहीं होने पर भी भारत सरकार रमजान की मां को वीजा देने को तैयार है।"

सुषमा ने एक सवाल के जवाब में कहा, "पाकिस्तान सरकार या उसके किसी अधिकारी ने रमजान के लिए किसी तरह की पहल नहीं की है। जहां तक गीता की बात है, भारत सरकार ने पहल कर उसे पाकिस्तान से वापस लाया है। इस तरह की रमजान के मामले में पाक की ओर से पहल नहीं की गई है।"

सूत्रों के अनुसार, सुषमा सोमवार को इंदौर जा रही है, जहां वह गीता से मुलाकात करेंगी। गीता पाकिस्तान से आने के बाद इंदौर में ही है और उसके परिवार का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

रमजान की उम्र इस समय लगभग 14 साल है, और उसकी कहानी गीता से अलग है। सूत्रों के अनुसार, रमजान कराची का निवासी है। उसकी मां और पिता के बीच अनबन के बाद तलाक हो गया और पिता बांग्लादेश चला गया। साथ ही अपने साथ रमजान को भी ले गया। बांग्लादेश में उसने दूसरी शादी कर ली।

सूत्रों के अनुसार, रमजान को जब सौतेली मां परेशान करने लगी तो वह वहां से भाग लिया और विभिन्न मार्गों से होते हुए भोपाल पहुंचा। यहां वह गैर सरकारी संगठन, चाइल्ड लाइन के आश्रम में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत