1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तान के आसमान में कैसी साजिश? जानिए सरहद पार वाले गुब्बारे का सच

हिंदुस्तान के आसमान में कैसी साजिश? जानिए सरहद पार वाले गुब्बारे का सच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 27, 2016 08:13 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 09:59 pm IST

नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे की पहेली सुलझी भी नहीं कि दिल्ली के आसमान में संदिग्ध गुब्बारे से हड़कंप मच गया। ख़बरों के मुताबिक गुड़गांव कंट्रोल रूम को संदिग्ध गुब्बारा

baloon- India TV Hindi
baloon

नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे की पहेली सुलझी भी नहीं कि दिल्ली के आसमान में संदिग्ध गुब्बारे से हड़कंप मच गया। ख़बरों के मुताबिक गुड़गांव कंट्रोल रूम को संदिग्ध गुब्बारा दिखा, जिसकी सूचना तत्काल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई।

दिल्ली एयरपोर्ट के पास संदिग्ध गुब्बारा

दिल्ली के आसमान पर दिखा संदिग्ध गुब्बारा कहां से आया और क्यों आया, इस बात की तो तहकीकात जारी है लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संदिग्ध बैलून की ख़बर तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और एयरफोर्स को दे दी है। इस संदिग्ध गुब्बारे से इसलिए हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि कुछ घंटों पहले ही राजस्थान बॉर्डर पर भी ऐसे गुब्बारे देखे गए थे।

एयरफोर्स की मिसाइल ने बाड़मेर बॉर्डर पर सरहद पार से आए एक गुब्बारे को हवा में मार गिराया। लेकिन उस गुब्बारे की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है जिसे मिसाइल दागकर नीचे गिराया गया।

राजस्थान सरहद पर संदिग्ध गुब्बारा

26 जनवरी के दिन जब देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा था, तब राजस्थान के बाड़मेर में एक बड़ी हलचल हुई। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब आसमान का सीना चीरता हुआ एक सुखोई विमान सरहद की ओर गया। इसके थोड़ी देर बाद धमाके की एक आवाज आई जिसे सुनकर गांव वाले सहम गए।

ख़बरों के मुताबिक राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ़ से आए गुब्बारे को मार गिराने के लिए 2 Mi-17 हेलिकॉप्टर और सुखोई विमान लगाए गए। इससे 97 राउंड फ़ायरिंग की गई और फिर हीलियम भरे हुए गुब्बारे को मार गिराया गया।

वैसे राजस्थान सीमा के पास पाकिस्तान से आया गुब्बारा एक अमेरिकी निजी कंपनी का था, जो मिसाइल अटैक के वक्त 8 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इस गुब्बारे में न तो कोई ट्रांसमीटर मिला, न ही कोई कैमरा। ये एक कमर्शियल बैलून था जिसकी लंबाई करीब 25 से 30 मीटर जबकि चौड़ाई 3 मीटर थी।

कहीं ये पाकिस्तानी साजिश का संकेत तो नहीं है?

रक्षा मंत्री भले दावा करें कि राजस्थान में संदिग्ध गुब्बारे के रडार पर लोकेट होने के 15 मिनट के भीतर ही उसे मार गिराया गया, लेकिन ये भी सच है कि ऐसी हरकत कर पाकिस्तान ये परख रहा है कि आसमानी सुरक्षा में भारत कितना सतर्क है।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत