1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

 Written By: IANS
 Published : Sep 10, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 10:42 pm IST

हरियाणा के पूर्व विधायक 80 वर्षीय अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित थी। वह धर्मों के मामलों में वार्ता के लिए एक वकील भी हैं।

Swami Agnivesh not well । स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर- India TV Hindi
Swami Agnivesh not well । स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर Image Source : PTI

नई दिल्ली. आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया है।

वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और इलाज के दौरान उन्हें मल्टी ऑर्गन फेल्योर की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। अस्पताल की ओर से गुरुवार को यह जानकारी मिली। अस्पताल का कहना कि उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। आर्य समाज के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंगलवार को आईएलबीएस में भर्ती हुए थे और तब से वह वेंटिलेटर पर हैं। एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है।

हरियाणा के पूर्व विधायक 80 वर्षीय अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित थी। वह धर्मों के मामलों में वार्ता के लिए एक वकील भी हैं। वह सामाजिक सक्रियता के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल हैं, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की मुक्ति के खिलाफ अभियान शामिल हैं। जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अभियान के दौरान वह अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।