1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और पति नवीन जयहिंद में तलाक

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा स्वाति मालीवाल और पति नवीन जयहिंद में तलाक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2020 11:44 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 12:15 pm IST

स्वाति ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए अपने पति नवीन जयहिंद से अलग होने की जानकारी दी है और इसे एक दुखदायी क्षण बताया है। स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा है कि उन्हें हमेशा नवीन जयहिंद की कमी खलेगी

Swati Maliwal divorced with husband Naveen Jaihind- India TV Hindi
Swati Maliwal divorced with husband Naveen Jaihind

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षता स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद के बीच तलाक हो गया है। स्वाति ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए अपने पति नवीन जयहिंद से अलग होने की जानकारी दी है और इसे एक दुखदायी क्षण बताया है। स्वाति मालीवाल ने यह भी कहा है कि उन्हें हमेशा नवीन जयहिंद की कमी खलेगी। नवीन जयहिंद की तरफ से हालांकि अभी तक इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। 

स्वाति मालीवाल नवीन जयहिंद से तलाक की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, ''बहुत दुख होता है जब आपकी फेयरीटेल (सपनों की दुनिया की कहानी) समाप्त होती है। मेरी समाप्त हुई है। मैं और नवीन तलाक लेकर अब अलग हो चुके हैं। कई बार अच्छे लोग भी एक साथ मिलकर नहीं रह पाते। हमेशा उसकी (नवीन जयहिंद) की कमी खलेगी और साथ में हमारे उस जीवन की जो अच्छा हो सकता था, उसकी भी कमी खलेगी। हर दिन भगवान से प्रार्थना करती हूं इस तरह के दर्द से जूझने के लिए हमें और हमारी तरह के अन्य लोगों को शक्ति प्रदान करें।''

नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष हैं और पार्टी ने 2019 में हुआ हरियाणा विधानसभा चुनाव नवीन के नेतृत्व में ही लड़ा था। नवीन जयहिंद को आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी समझा जाता है। हालांकि नवीन जयहिंद कई बार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। ऐसा समझा जाता है कि नवीन जयहिंद के कहने पर ही अरविंद केजरीवाल ने योगेंद्र यादव को आम आदमी पार्टी से निकाला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत