1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तूतीकोरिन: स्टरलाइट संयंत्र के गोदाम में सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव

तूतीकोरिन: स्टरलाइट संयंत्र के गोदाम में सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2018 11:50 am IST,  Updated : Jun 18, 2018 11:50 am IST

स्टरलाइट तांबा संयंत्र के गोदाम में सल्फ्यूरिक एसिड रिसाव का पता चला। हिंसक प्रदर्शन के कारण पिछले महीने संयंत्र को सरकार ने बंद कर दिया था। हिंसा में 13 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Acid leak reported from Sterlite Plant in...- India TV Hindi
Tamil Nadu Acid leak reported from Sterlite Plant in Tuticorin experts rushed to spot

तूतीकोरिन: स्टरलाइट तांबा संयंत्र के गोदाम में सल्फ्यूरिक एसिड रिसाव का पता चला। हिंसक प्रदर्शन के कारण पिछले महीने संयंत्र को सरकार ने बंद कर दिया था। हिंसा में 13 लोगों की मौत हो गई। (कश्मीर: इस्लामिक स्टेट का बड़ा दावा, श्रीनगर में ईद के दिन किया था CRPF की बटालियन पर हमला )

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घबराने की बात नहीं है और गड़बड़ी ठीक की जा रही है। जिलाधिकारी संदीप नंदूरी ने बताया , ‘‘ सल्फ्यूरिक एसिड के रिसाव से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बहुत थोड़ा सा रिसाव हुआ और गड़बडी ठीक की जा रही है। ’’

उन्होंने कहा कि लोगों पर इसका असर नहीं पड़ा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत