1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करीब 1000 लोगों ने गुदवाया जयललिता का नाम और तस्वीर

करीब 1000 लोगों ने गुदवाया जयललिता का नाम और तस्वीर

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 02:58 pm IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता के 68 वें जन्मदिन के मौक पर करीब एक हजार लोगों ने अपनी बांह पर उनका नाम और तस्वीर गुदवाई।

tamil nadu jayalalitha- India TV Hindi
tamil nadu jayalalitha

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता के 68 वें जन्मदिन के मौक पर करीब एक हजार लोगों ने अपनी बांह पर उनका नाम और तस्वीर गुदवाई

वेलाचेरी विधायक एम. के. अशोक ने कल इस समारोह का आयोजन किया जहां ढेर सारे लोग जयललिता की तस्वीर गोदवाने के लिए पंक्ति में खड़े रहे।

अशोक ने खुद भी टैटू बनवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि लोग जयललिता का शुक्रिया अदा करने के लिए कुछ ऐसा ही करना चाहते थे जिससे हमें इस समारोह का आयोजन करने का विचार आया।

उन्होंने बताया कि समारोह में 668 लोगों के आने की उम्मीद थी लेकिन यहां करीब एक हजार लोगों ने शिरकत की। वरिष्ठ नेता ओ पन्नीरसेलवम भी समारोह में पहुंचे थे।
स्वयंसेवकों ने अपनी बांह पर जयललिता की तस्वीर और तमिल में अम्मा गुदवाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत