1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में Coronavirus के 121 नए मामले, आंकड़ा 2000 के पार

तमिलनाडु में Coronavirus के 121 नए मामले, आंकड़ा 2000 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 09:57 pm IST

तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2058 पहुंच गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेन्नई: तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2058 पहुंच गया। सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि लोग इस संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों के प्रति लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण ही राज्य में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। 

एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार 68 वर्षीय व्यक्ति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 संक्रमण के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए जिसके बाद कल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2058 पहुंच गया। मंगलवार को दर्ज हुए नए मामलों में एक पांच दिन की बच्ची भी शामिल थी।  बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 27 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक 1,128 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत