1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब चलेंगी तत्‍काल ट्रेनें, 10 दिन पहले मिलेंगी टिकट

अब चलेंगी तत्‍काल ट्रेनें, 10 दिन पहले मिलेंगी टिकट

 Written By: Agency
 Published : May 01, 2015 12:21 pm IST,  Updated : May 01, 2015 12:24 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप कही जाने की योजना बना रहे हैं और उस रूट पर ज्यादा भीड़ होने के कारण टिकट नहीं मिल रही है तो अब घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि रेलवे प्रीमियम

अब चलेंगी तत्‍काल...- India TV Hindi
अब चलेंगी तत्‍काल ट्रेनें, 10 दिन पहले मिलेंगी टिकट

नई दिल्ली: अगर आप कही जाने की योजना बना रहे हैं और उस रूट पर ज्यादा भीड़ होने के कारण टिकट नहीं मिल रही है तो अब घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि रेलवे प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों की तर्ज पर तत्काल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है।

किसी भी रूट पर ट्रेनों की मांग ज्यादा होने पर तत्काल ट्रेने चलाई जाएंगी। इनकी बुकिंग 10-60 दिन पहले कराई जा सकेगी और ये ट्रेनें प्रीमियम ट्रेनो से अलग होंगी। इन ट्रेनों में तत्काल की दर से किराया वसूला जाएगा।

रिजर्वेशन की मांग के अनुसार सभी जोन मुख्यालय में चीफ कॉमर्शियल मैनेजर पहले से चल रही स्पेशल ट्रेन को तत्काल ट्रेन घोषित कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अगर ट्रेन में दोनों दिशाओं में मांग ज्यादा हुई तो दोनों तरफ का तत्काल चार्ज लिया जाएगा, लेकिन एक तरफ कम मांग होने पर उसका सामान्य किराया लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत