1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tauktae: प्रधानमंत्री कर रहे हैं गुजरात, दीव के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा

Tauktae: प्रधानमंत्री कर रहे हैं गुजरात, दीव के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 09:14 am IST,  Updated : May 19, 2021 12:16 pm IST

अधिकारियों के मुताबिक PM अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव दो जिलों (दमन और दीव) से मिलकर बना है। दोनों जिले भारत के पश्चिमी घाट पर लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

Tauktae PM Narendra Modi to visit Gujarat Diu Tauktae: प्रधानमंत्री आज गुजरात, दीव के चक्रवात प्रभाव- India TV Hindi
प्रधानमंत्री आज गुजरात, दीव के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे Image Source : PTI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात और केंद्र शासित दमन और दीव का दौरा करेंगे व चक्रवात ‘‘टाउ टे’’ से उत्पन्न हुई परस्थिति और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह करीब दस बजे दिल्ली से भावनगर के लिए रवाना हुए थे।यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए उना, दीव, जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव दो जिलों (दमन और दीव) से मिलकर बना है। दोनों जिले भारत के पश्चिमी घाट पर लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं। दमन इस केन्द्र शासित क्षेत्र का मुख्यालय है। दमन मुख्य भूमि पर स्थित है जबकि दीव एक द्वीप है।

ज्ञात हो कि चक्रवात ‘‘टाउ टे’’ से जुड़ी घटनाओं में गुजरात में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते अब कमजोर होकर “चक्रवाती तूफान” में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह “गहरे दबाव” में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के कई इलाकों में दिन में घुटनों तक पानी भर गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत