1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus से मुकाबले में टीबी-पोलियो वैक्सीन भी हो सकता है कारगर? चल रहा ट्रायल

Coronavirus से मुकाबले में टीबी-पोलियो वैक्सीन भी हो सकता है कारगर? चल रहा ट्रायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2020 11:52 am IST,  Updated : Jun 12, 2020 11:52 am IST

दुनिया के लगभग हर देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और इसकी वजह से लाखों मौत हो चुकी है।  कई देश इस महामारी की दवाई या इलाज ढूंढने में जुटे हुए हैं लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिली है।

TB and Polio vaccines being considered to fight COVID-19- India TV Hindi
TB and Polio vaccines being considered to fight COVID-19 Image Source : PTI

नई दिल्ली: दुनिया के लगभग हर देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और इसकी वजह से लाखों मौत हो चुकी है।  कई देश इस महामारी की दवाई या इलाज ढूंढने में जुटे हुए हैं लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिली है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि टीबी  और पोलियो के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन से कोरोना का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए अमेरिका में ट्रायल भी शुरू किया जा चुका है।

Related Stories

कुछ वैज्ञानिकों ने प्रस्ताव दिया है कि मौजूदा वैक्सीन शरीर के इम्यून सिस्टम को अस्थायी तौर पर अनिवार्य मजबूती प्रदान कर सकती है। इससे संक्रमण को दूर रखने में सफलता मिलेगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह का एप्रोच कारगर होगा या नहीं।

इजरायल, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं व अन्य देशों में भी इस बात पर शोध हो रहा है कि टीबी वैक्सीन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खतरे को कम करने में कितनी सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत