1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह पर केस दर्ज, सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट करने का आरोप

लखनऊ: रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह पर केस दर्ज, सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट करने का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2020 09:45 am IST,  Updated : Jun 12, 2020 09:45 am IST

कोरोना टेस्ट को लेकर फर्जी और सरकार विरोधी ट्वीट करने के आरोप में रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

FIR, Retired IAS officer, surya pratap singh, lucknow- India TV Hindi
FIR against Retired IAS officer surya pratap singh in lucknow Image Source : @TWITTER

लखनऊ। रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कोरोना टेस्ट को लेकर फर्जी और सरकार विरोधी ट्वीट करने के आरोप में रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक सचिवालय चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्य सचिव पर कोरोना टेस्ट को लेकर डीएम को हड़काने की फर्जी खबर पोस्ट की थी। ट्वीट में लिखा कि मुख्य सचिव ने डीएम को बोला कि इतना टेस्ट कोरोना के करवाने के लिए क्यों परेशान हो।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत