Weekly Finance Horoscope 1st June To 7th June 2026: जून माह के पहले सप्ताह में गुरु ग्रह अपनी उच्च राशइ कर्क में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर के चलते कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में बेहतरीन बदलाव इस हफ्ते देखने को मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।
मेष आर्थिक राशिफल
आपके लिए आर्थिक रूप से यह हफ्ता बेहद शानदार रह सकता है। आपको धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे बस सही समय पर सही निर्णय लें। पैतृक संपत्ति के जरिए भी मेष वालों को धन लाभ मिलने के योग हैं।
वृषभ आर्थिक राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के तृतीय भाव में गुरु का होना निवेश से लाभ दिलाने वाला साबित होगा। घर से जुड़े कुछ खर्चे जरूर बढ़ सकते हैं लेकिन इसका आपकी आर्थिकि स्थिति पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।
मिथुन आर्थिक राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के द्वितीय भाव मे गुरु का होना शुभ संकेत है। दूसरा भाव धन का कारक होता है इसलिए गुरु की स्थिति के चलते आपको धन लाभ मिलेगा। पैसा कमाने के नए स्रोत मिलने के भी योग हैं। सही अवसरों को पहचानेंगे तो बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
कर्क आर्थिक राशिफल
कर्क वालों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। बीते समय में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। आप धन को संचित करने के लिए इस हफ्ते नई रणनीतियां बना सकते हैं।
सिंह आर्थिक राशिफल
सिंह वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। हानि भाव में गुरु की स्थिति के चलते अचानक से धन खर्च करना पड़ सकता है। सही बजट बनाकर आगे बढ़ने की आपको जरूरत होगी।
कन्या आर्थिक राशिफल
आर्थिक रूप से इस राशि के जातक मजबूत होंगे। धन कमाने के नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं। काफी समय से वेतन में वृद्धि नहीं हुई थी तो इस सप्ताह में हो सकती है।
तुला आर्थिक राशिफल
तुला राशि के लोगों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के जरिए धन लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल
आपको भाग्य का भरपूर सहयोग इस हफ्ते मिलने वाला है। इसके साथ ही आर्थिकि स्थिति में भी सुधार होगा। माता-पिता कार्यरत हैं तो उनको करियर के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।
धनु आर्थिक राशिफल
धनु राशि के लोग अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा इस हफ्ते कमा सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में फिजुलखर्च बढ़ने के आसार हैं इसलिए सही बजट बनाकर आगे बढ़ें।
मकर आर्थिक राशिफल
साझेदारी में कारोबार करने वालों को धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। यह हफ्ता आर्थिक रूप से अच्छा नहीं कहा जा सकता, सही बजट बनाकर चलेंगे तो स्थितियां काबू में आ सकती हैं।
कुंभ आर्थिक राशिफल
कुंभ वालों के शत्रु भाव में गुरु का गोचर होगा। यह स्थिति आपके आर्थिक पक्ष के लिए भी प्रतिकूल होगी। किसी वजह से संचित धन खर्च आपको करना पड़ सकता है। उधार लेने से इस हफ्ते बचें।
मीन आर्थिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए हफ्ता अच्छा रहेाग। धन लाभ पाने के अवसर आपको मिलेंगे। कुछ लोगों को पदोन्नित या वेतन में वृद्धि मिल सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को भी मुनाफा मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर मिलते हैं 4 संकेत, जान लें किन उपायों को करने से होंगे प्रसन्न