सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए ये ड्राई फ्रूट्स, जानें वजन
सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए ये ड्राई फ्रूट्स, जानें वजन
ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर ड्राई फ्रूट को सुबह खाली पेट खाना सही नहीं होता। चलिए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स को खाने से बचना चाहिए?
Published : May 31, 2026 01:12 pm IST, Updated : May 31, 2026 01:12 pm IST
1/5Image Source : unsplash
ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर ड्राई फ्रूट को सुबह खाली पेट खाना सही नहीं होता। कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन खाली पेट करने से पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर, एसिडिटी और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन ड्राई फ्रूट्स को सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए ।
2/5Image Source : UNSPLASH
किशमिश: किशमिश, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन, इन्हें सुबह खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए।
3/5Image Source : UNSPLASH
सूखे अंजीर: अंजीर फ़ाइबर से भरा स्नैक है, जिसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं। लेकिन इसे खाली पेट खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, पेट फूलना (ब्लोटिंग) हो सकता है। खाली पेट खाने के बजाय इसे नाश्ते में या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ खाना बेहतर होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
खजूर: खजूर एनर्जी का एक बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं, लेकिन इनमें नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज) की मात्रा बहुत अधिक होती है। सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर इन्हें बहुत तेजी से पचा लेता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक और तेज़ी से उछाल आ सकता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
खुबानी: खुबानी में कई तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं, लेकिन इनमें मौजूद ज़्यादा नैचुरल शुगर की वजह से, अगर सुबह खाली पेट इन्हें ज़्यादा मात्रा में खाया जाए, तो पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।