1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IPL Final 2026 में जमेगा रंग, स्टेडियम में गूंजेगी कैलाश खेर की आवाज, ये सिंगर भी बढ़ाएंगे प्लेयर्स का हौसला

IPL Final 2026 में जमेगा रंग, स्टेडियम में गूंजेगी कैलाश खेर की आवाज, ये सिंगर भी बढ़ाएंगे प्लेयर्स का हौसला

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2026 12:55 pm IST,  Updated : May 31, 2026 12:55 pm IST

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कैलाश खेर से लेकर देवांशी शाह तक स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।

Kailash Kher- India TV Hindi
आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल। Image Source : INSTAGRAM/@IPLT20/@KAILASHKHER

आईपीएल 2026  का रोमांच अब चरम पर पहुंच चुका है। आज ही, यानी 31 मई,2026 को राजस्थान रॉयल्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच आज आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाना है, जिसे लेकर दोनों टीमों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। आरसीबी और जीटी के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां तय होगा कि इस सीजन का विजेता  कौन बनेगा। आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार विजेता बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो वहीं गुजरात टाइटंस 2022 की सफलता को दोहराने की कोशिश करेगी। दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार की ट्रॉफी किसके नाम होती है। फिनाले से पहले आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में कई भारतीय कलाकार शानदार प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन से सिंगर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं।

आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में बिखरेगा कैलाश खेर की आवाज का जादू  

सिंगर कैलाश खेर अपनी परफॉर्मेंस से आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का जोरदार आगाज करने के लिए तैयार हैं। अपनी सुरीली और दमदार आवाज से कैलाश खेर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते नजर आएंगे, जिसे लेकर उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। कैलाश खेर की आवाज ऐसे ही लोगों के दिलों में जोश भर देती है, ऐसे में आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर फैंस काफी खुश हैं।

ये सितारे भी करेंगे परफॉर्म

कैलाश खेर के अलावा गुजरात के लोक गायक अरविंद वेगड़े भी आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। 'जबरो फैन'  से लेकर 'भला मोरी रामा' जैसे गानों के लिए मशहूर अरविंद वेगड़े अब तक कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सिंगर्स में से हैं। अरविंद वेगड़े के अलावा देवांशी शाह भी क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करती दिखेंगी। देवांशी भी एक गुजराती फोक सिंगर हैं और कई रियेलिटी शोज में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। 

कब और कहां देखें मैच

आईपीएल फाइनल 2026 की बात करें तो इस बार का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बी है। शुभमन गिल और रजत पाटीदार 6.58 तक टॉस के लिए आएंगे, जिसके बाद तय होगा कि पहले बल्लेबाजी करने मैदान में कौन सी टीम उतरेगी। IPL 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और दर्शक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर भी फिनाले का लुत्फ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'घूसखोर पंडत' विवाद के बाद बुरी तरह घिर गए थे मनोज बाजपेयी, परिवार को भी मिली धमकी, फिर भी बिना खौफ घूम रहे थे एक्टर

अजीत कुमार का दर्द बांटने पहुंचे सीएम विजय, अभिनेता की मां को दी श्रद्धांजलि, तृषा कृष्णन भी पहुंचीं साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन