1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे के खिलाफ TDP का विरोध प्रदर्शन, हवाई अड्डे पर रिसीव करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री

पीएम मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे के खिलाफ TDP का विरोध प्रदर्शन, हवाई अड्डे पर रिसीव करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 03:41 pm IST

प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हुए राज्य का कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री की औपचारिक अगवानी के लिए गन्नवरम हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा।

भाजपा नेताओं ने आरोप...- India TV Hindi
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचने से ‘‘रोका’’ गया। Image Source : ANI

विजयवाडा/गुंटूर: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सत्तारूढ़ TDP के राजग से नाता तोड़ने के बाद पीएम मोदी राज्य के पहले दौरे पर पहुंचे थे। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी आंध्र प्रदेश के साथ हुए कथित ‘‘अन्याय’’ का विरोध करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग हो गई थी। 

प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हुए राज्य का कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री की औपचारिक अगवानी के लिए गन्नवरम हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचने से ‘‘रोका’’ गया। उन्होंने कहा कि जब मोदी अपनी रैली शुरू करेंगे तो नायडू के लिए उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

सत्तारूढ़ पार्टी ने मोदी के दौरे के खिलाफ रविवार को कई शहरों और नगरों में प्रदर्शन किए। विजयवाडा और गुंटूर में TDP कार्यकर्ताओं ने काली कमीजें पहनी और ‘‘मोदी वापस जाओ’’ की मांग करते हुए रैलियां निकाली। पार्टी नेताओं के साथ अपनी नियमित टेलीकॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने मोदी को आंध्र प्रदेश का पहला धोखेबाज बताया।

नायडू ने कहा, ‘‘मोदी आंध्र प्रदेश पर युद्ध के लिए आ रहे हैं। उन्होंने राज्य के साथ हमेशा अन्याय किया, व्यवस्था को नष्ट किया और देश को बर्बाद किया। मोदी देश में जहां भी जा रहे हैं वहां विरोध का सामना कर रहे हैं। वह हमारा मजाक बनाने आंध्र प्रदेश आए हैं।’’ प्रधानमंत्री के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करने की मुख्यमंत्री की अपील के मद्देनजर गन्नवरम हवाई अड्डे पर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने के बाद प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से गुंटूर गए। उनके दौरे के खिलाफ राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी प्रदर्शन हुए थे। वहीं, कांग्रेस ने विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश से किए वादों को निभाने में मोदी की ‘‘नाकामी’’ पर रविवार को काला दिवस मनाने का आह्वान किया था। पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत