नई दिल्ली: स्कूल विद्या का मंदिर हैं, जहां शिक्षक बच्चों को सही-गलत का फर्क समझाते हुए उनका मार्गदर्शन करते है। लेकिन गुड़गांव से सटे मानेसर में एक शिक्षक ने तो इस पेशे को ही कलंकित कर दिया।
यहां एक महिला शिक्षक ने एक छात्र को परीक्षा में केवल इसलिए नकल करवाई ताकि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना सके। यह सब पता तब चला, जब छात्र ने शिक्षका की हरकत घर वालों को बताया।
स्कूल की शिक्षका ने अपने 17 वर्षीय छात्र को पेपरों में जमकर नक़ल करवाई। उसके बाद दोंनो मिलने लगे, अकेले में दोनो के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी जिसके बाद उसने छात्र से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
एक दिन इन सबसे परेशान होकर छात्र ने अपने परिजनों को सबकुछ बता दिया जिसके बाद मामला स्कूल प्रधानाचार्य से होता हुआ पुलिस थाने तक जा पहुंचा। गुड़गांव पुलिस ने दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र की शिकायत पर महिला शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।
एसीपी हवा सिंह ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर गिरफ्तारी की जाएगी। छात्र ने स्कूल भी छोड़ दिया है।