1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टिकटॉक वीडियो बनाने पर किशोर को सड़क पर नंगा घुमाया

टिकटॉक वीडियो बनाने पर किशोर को सड़क पर नंगा घुमाया

 Written By: IANS
 Published : Feb 10, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 05:54 pm IST

वीडियो में पीड़ित आरोपियों से माफी मांगता नजर आ रहा है, जबकि आरोपी उसे अपशब्द बोलने के साथ ही यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे उसे टिकटॉक वीडियो बनाने को लेकर सबक सिखा रहे हैं।

TikTok- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

जयपुर| जयपुर से एक चकित करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें अपनी बहन के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने पर तीन लोगों ने एक किशोर को सड़क पर नंगा घुमाया। आरोपियों ने लड़के की बेल्ट से भी पिटाई की और सड़क पर नंगा घुमाने के दौरान उसका वीडियो बनाया। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह किशोर को सड़क पर नंगा घुमने के लिए मजबूर किया जा रहा है, वहीं उसका चेहरा ढका हुआ था।

वीडियो में पीड़ित आरोपियों से माफी मांगता नजर आ रहा है, जबकि आरोपी उसे अपशब्द बोलने के साथ ही यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे उसे टिकटॉक वीडियो बनाने को लेकर सबक सिखा रहे हैं। वहीं किशोर के परिवार का कहना है कि घटना के बाद वह इतना डरा हुआ था कि वह घर भाग आया। शनिवार को किशोर के परिजनों ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों पर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर लिया गया है।

किशोर को नंगा कर घुमाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं घटना की वीडियो बनाने वाले दो आरोपी फरार चल रहे हैं। किशोर के परिवार के बाद लड़की के परिवार वालों ने भी तीनों आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत